घर पर स्वाद रसगुल्ले कैसे बनाएं - Rasgulla recipe

घर पर स्वाद रसगुल्ले  कैसे बनाएं 



जैसा की आप सभी जानते ही है। रसगुल्ला एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई होती है। और अगर खाने के बाद कुछ कुछ मीठा खाने को मिल जाए तो फिर तो खाने का मजा और भी दोगुना हो जाता है। तो आज में आपको बहुत ही आसान तरिके से घर पर सूजी के रसगुल्ले बनाने की विधि बताऊंगा। जिससे की आप अपने लिए और अपने परिवार के लिए बहुत ही अच्छे सूजी के रसगुल्ले बना पाएंगे। 

how to make rasgulla at home,suji rasgulla recipe
Rasgulla Recipe


रसगुल्ले बनाने  के लिए जरुरी समाग्री

  • सूजी - 1 कटोरी 
  • चीनी - 2 कटोरी 
  • देसी घी - 1 बड़ा चम्मच 
  • दूध - 1 बड़ा गिलास 
  • इलाइची के बीज 
  • पानी 
  • कड़ाही / डब्बा 

सूजी के रसगुल्ले बनाने की विधि। 

तो चलिए अब जान लेते हैं की सूजी के रसगुल्ले कैसे बनाये जाते हैं ,तो सबसे पहले अपने गैस को चला लेना है और उस पर अपना बर्तन /कड़ाही /डब्बा रख लेना है। अब इसमें दूध को डाल लीजिये इसके बाद अपने दूध में सूजी को डाल लेना है और चीनी भी डाल लेनी है। अब आपको आंच कम कर लेनी है और अपने मिश्रण को लगातार चलते रहना है और इसे बिलकुल भी छोड़ना नहीं है क्यूंकि चलते रहने से ही इसका स्वाद बना रहेगा। आपको इसे तब तक चलाना है जब तक इसका गड़ा पेस्ट न तैयार हो जाये। जब यह गड़ा हो जाये तब आपको इसे गैस से नीचे उतार कर ठंडा होने के लिए छोड़ देना है। 

जबतक यह पेस्ट ठंडा होता है उतनी देमें में आपने चाशनी बना लेनी  है इसके लिए एक बर्तन लीजिये और उसमे दो गिलास साफ पानी डाल दीजिये  और उसे गैस पर रख लेना है अब इसमें चीनी के साथ इलाइची के बीज भी डाल लीजिये और इसे थोड़ी देर तक चलाइये। 

अब आपने  जो पेस्ट बनाया था। उसकी छोटी छोटी बॉल्स बना लेनी है और बनाने के बाद उन्हें अपनी चाशनी में डाल लीजिये और इसे 4 -5 मिनट तक चाशनी में गर्म कीजिये।  तो बस अब आपके रसगुल्ले बनकर तैयार है ये स्वाद में बहुत ही अच्छे होते हैं। 

अगर आपका कोई सवाल है तो जरूर कमेंट बॉक्स में कमेंट कीजिये धन्यवाद। ....... 
घर पर स्वाद रसगुल्ले कैसे बनाएं - Rasgulla recipe घर पर स्वाद रसगुल्ले  कैसे बनाएं  - Rasgulla recipe Reviewed by Sunny on July 21, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.